Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 अगस्त 2023। माहेश्वरी समाज की आम सभा का आयोजन रविवार को माहेश्वरी सेवा सदन में संपन्न हुई। सभा की अध्यक्षता हरिप्रसाद तापड़िया ने की और 2019 व 2021 में सदन में हुए निर्माण कार्य व टिन शेड निर्माण के लिए चार सदस्यीय जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि कार्यसमिति के कार्यकाल 2019 से 2021 के दौरान सदन में फर्म रामाकिशन श्रीगोपाल राठी ने 345 टिन का बिल संस्था को भेजा और मौके पर कुल 140 टिन शेड पाए गए है। एक अन्य बिल का सामान भी भवन में नहीं आने की पुष्टि पूर्व मंत्री ओमप्रकाश कलाणी ने नोटेरी पत्र पर की। तात्कालीन अध्यक्ष रामेश्वरलाल बाहेती ने भी टिन शेड के बिल व अन्य बिलों का सामान नहीं आने की पुष्टि की। धांधली व अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए फर्म को एवं तत्कालीन मंत्री को सदन के समक्ष स्पष्टीकरण देने की बात कही लेकिन उनके जवाब संतोष जनक नहीं माने गए। जांच में रोकड़ में 27243 रुपए का अंतर होना भी स्पष्ट किया गया है। जांच रिपोर्ट द्वारा निर्माण कार्यों में अनियमितता होने पर संज्ञान लेते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्माण कार्यों का बकाया 7 लाख रुपए का भुगतान नहीं करने का निर्णय भी लिया गया।
ये रहें मौजूद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आमसभा में रामेश्वरलाल बाहेती, बजरंगलाल सोमाणी, अशोक लखोटिया, राजेन्द्रप्रसाद राठी, लक्ष्मीनारायण झालरिया, भीकमचंद तापड़िया, सत्यनारायण मूंधड़ा, राधेश्याम तापड़िया, मनोज झालरिया, राधेश्याम लखोटिया, शिवजी मूंधड़ा, नारायण कलानी, हरिप्रसाद मूंधड़ा, रामावतार मूंधड़ा, अमित कर्वा, सुशील डागा, रामचंद्र राठी सहित माहेश्वरी समाज के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।