Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2022। श्रीडूंगरगढ़ में भाजपा सहित कई सेवा संगठनों में सक्रिय युवा महेश राजोतिया को लॉयन्स क्लब इंटरनेशनल एसोसिएशन के जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर के अध्यक्ष सीए रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन के प्रांतपाल रोशन सेठी ने लॉयन महेश राजोतिया के सेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें रीजन -7 रीजन चेयरपर्सन उमेश थानवी, बीकानेर के साथ जॉन -2 का जोन चेयरपर्सन नियुक्त किया है। जिसमें लायंस क्लब बीकानेर ऊर्जा, लायंस क्लब बीकानेर उड़ान, लायंस क्लब श्रीडूंगरगढ़ ग्रेटर, लायंस क्लब रामसिंहपुर 04 क्लबों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता देवें महेश राजोतिया को तीसरी बार जोन चेयरपर्सन बनाया गया है तथा राजोतिया 4 बार क्लब के अध्यक्ष, 2 बार सचिव, 2 बार कोषाध्यक्ष एवम् प्रांत के कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है। क्लब के सभी सदस्यों ने राजोतिया को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। महेश राजोतिया ने सभी का आभार प्रकट किया।