Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
uppp
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 फरवरी 2023। जीव जतन जन कल्याण ट्रस्ट श्रीडूंगरगढ़ द्वारा महाशिवरात्रि के पर्व पर श्रीभूतेश्वर मंदिर ताल मैदान में भव्य उत्सव मनाया जाएगा। इस धार्मिक उत्सव में श्रीभूतेश्वर मंदिर की रजत जयंती व महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में सेवा के क्षेत्र में अपना विशिष्ट स्थान रखने वाली संस्था आपणो गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति को गौरव सम्मान दिया जाएगा। आगामी 18 फरवरी शिवरात्रि को शाम चार बजे समिति को सम्मानित किया जाएगा। उत्सव के दौरान मंदिर में दिनभर आयोजन धार्मिक आयोजन होंगे। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक पंडित भवानीशंकर देराश्री एवं पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड किया जाएगा।

12 से 3 पंडित कैलाश सारस्वत एवं पार्टी द्वारा तथा शाम 5 बजे से 7.30बजे तक हनुमान कुदाल एवं पार्टी द्वारा संगीतमय सुंदरकांड के पाठ किए जाएंगे। शाम 7.30 बजे से पंडित रामदेव उपाध्याय द्वारा चार प्रहर का रूद्राभिषेक पूजन एवं संगीतमय महाशिवरात्रि कथा का पाठ किया जाएगा। उपाध्याय ने बताया कि रूद्राभिषेक में भाग लेने वाले श्रद्धालु पूजन सामग्री साथ लेकर आएं तथा पूजन में भाग लेने वालें सभी श्रद्धालुओं का ट्रस्ट की ओर से सम्मानित किया जाएगा। आयोजन में तेरापंथ महिला मंडल, माहेश्वरी महिला समिति व माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य महिलाएं भी भाग लेंगी।