Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जनवरी 2024। अणुव्रत विश्व भारती के आह्वान श्रेष्ठ भारत के शंखनाद के तहत आयोजित किए गए देश भर में सामूहिक रूप से अणुव्रत गीत महासंगान में श्रीडूंगरगढ़ इकाई द्वारा भी खासी सक्रियता से भागीदारी निभाई गई। इकाई अध्यक्ष सुमति कुमार पारख ने बताया कि अभियान के तहत क्षेत्र में तेरापंथ सेवाकेन्द्र में साध्वीवृंदों के सानिध्य में समग्र समाज द्वारा एवं नानूदेवी चांडक आदर्श विद्या मंदिर, एजी मिशन स्कूल, संस्कार इनोवेटिक पब्लिक स्कूल, ब्राइट फ्यूचर पब्लिक स्कूल, मार्डन राजस्थान सीसै स्कूल, कोडामल बाहेती बालिका आदर्श विद्या मंदिर, बाल निकेतन माध्यमिक स्कूल, आर्यस्थली विद्यापीठ, सरस्वती विद्या मंदिर, शेखावाटी पब्लिक स्कूल, शारदा आदर्श शिक्षण संस्थान, सर छोटूराम सीसै स्कूल में बच्चों व शिक्षकों द्वारा सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा के दौरान अणुव्रत गीत का संगान किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों को जीवन में अणुव्रत का महत्व समझाया गया एवं गीत भी व्याखित किया गया। क्षेत्र में अभियान के संयोजक एवं समिति उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अगुवाई में हुए इस कार्यक्रम के आयोजन में शिक्षाविदों सहित समिति मंत्री रणवीरसिंह खीची, तेयुप अध्यक्ष मनीष नौलखा, दीपक सेठिया आदि कार्यकर्ता सक्रिय रहे।