Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-05-09 at 9.00.09 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2026। राजस्थान की शान व वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जन्म जयंती शनिवार को गांव लखासर में धूमधाम से मनाई गई। पूरे बीकानेर संभाग क्षेत्र में सार्वजनिक स्थान पर पहली आदमकद मूर्ति गांव लखासर में प्रताप चौक पर स्थित है। ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से समारोह का आयोजन किया गया।
चौक पर स्थित प्रताप की मूर्ति स्थल को फुलों से सजाया गया। प्रताप के शीश पर केसरिया साफा पहनाकर गले में फूलों की माला पहनाई गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने गुलाब के फुलों से पुष्पाजंलि अर्पित की। इस मौके पर डीजे पर प्रताप की वीरता का बखान करने के गीत बजाए गए और युवा जमकर झूमे। युवाओं ने खूब पटाखे फोड़े। भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने प्रताप को कालजयी योद्धा बताया। जिनकी वीरता से हर सदी में युवा प्रेरणा लेंगे। युवा शीशपाल खिलेरी ने 9 मई 1540 के दिन को भारत के लिए स्वर्णिम दिन बताया जब प्रताप का जन्म हुआ। मुखराम गोयल ने राष्ट्र प्रथम की प्रेरणा दी। मंच से गांव के लिए एक प्रेरणीय पहल करते हुए वक्ताओं ने आगामी कार्यक्रम में गांव की सभी प्रतिभाओं का सम्मान किए जाने की घोषणा की। इस मौके पर गांव के उत्साही रक्तवीरों ने किसी जरूरतमंद को रक्त की जरूरत होने पर रक्तदान करने का प्रण लिया। ग्रामीणों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए महाराणा प्रताप अमर रहें के नारे लगाए। कार्यक्रम में गिरधारीसिंह बिका, भंवरलाल खिलेरी, रेवंतराम सारण, धन्नेसिंह तंवर, जेठाराम नायक, बजरंग सिंह, कालूराम छंगाणी, मुखराम मेघवाल, गोविंद सिंह, भंवरसिंह देवड़ा, आशुसिंह पड़िहार, गणेश प्रजापत, सांवरमल नाई, बृजलाल नाई, कालूराम सैन, परताराम खिलेरी, सीताराम नाई ने विचार व्यक्त किए। सभी ने युवाओं को संस्कारवान बनने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने प्रताप से देश रक्षा, नारी सम्मान, मित्रता निभाने के गुणों को अपनाने की बात कही। बड़ी संख्या में ग्रामीण, युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।