Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 फरवरी 2021। क्षेत्र में हँसोजी महाराज की तपोस्थली गांव लिखमादेसर आंदोलन की राह पर बढ़ने की रणनीति बना रहा है। गांव के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, बच्चे सभी आक्रोश में है और कारण है आबकारी विभाग द्वारा गांव में खोली जाने वाली शराब की दुकान। सरपंच सरस्वती ज्याणी ने जिला आबकारी अधिकारी को पत्र लिख कर लिखमादेसर में शराब की दुकान आवंटित नहीं करने की मांग की है। आज श्री जसनाथजी नवयुवक मंडल के आह्वान पर पूरे गांव द्वारा सामूहिक सभा का आयोजन किया जा रहा है।ग्रामीणों ने कहा कि गुरू हँसोजी कि तपोस्थली यह पावन भूमि है और गुरु जसनाथजी महाराज ने भी अपने 36 नियमों में 33 व 34 नियम मदिरा सेवन से दूर रहने का आदेश भी दिया था। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव की युवा पीढ़ी चहुमुखी विकास कर रही है क्योंकि यहां शराब का सेवन लगभग 0 प्रतिशत है और हम सब चाहते है कि हमारी संस्कृति से छेड़छाड़ नहीं कि जाए। ग्रामीणों ने कहा गांव में पहली बार ठेका स्वीकृत हुआ है जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा और इसे निरस्त करवा कर ही दम लेंगे। ग्रामीण इस संबंध में सोमवार को उपखंड अधिकारी व जिलाकलेक्टर से मिल कर ज्ञापन देंगे व इस ठेके का विरोध करेंगे। ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से तय किया है कि ठेका निकाला गया तो गांव में कोई भी व्यक्ति ठेकेदार को अपनी भूमि, दूकान, मकान किराए पर नही देगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव लिखमादेसर के ग्रामीणों ने की सामूहिक सभा, लिया शराब ठेके के विरोध का निर्णय।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामूहिक सभा मे बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण।