Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
banner[1]
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जनवरी 2024। संडे पॉजिटिव स्टोरी में आप आज पढ़ रहें है गांव बधंनाऊ से पॉजिटिव स्टोरी। यहां जाति पांति से ऊपर उठकर सभी ग्रामीणों ने मिलजुल कर सहयोग की नई मिसाल पेश की है। गांव में शनिवार को नोहर के प्यारी बहना अनाथ आश्रम में रहने वाली मीनाक्षी व फलेश्वरी दोनों पहुंची। दोनों का विवाह आगामी 14 जनवरी को अनाथ आश्रम में ही संपन्न होगा और उन्होंने गांव के ठाकुरजी मंदिर में अपने विवाह का न्योता दिया। यहां भात टिकने की बात कही तो कुछ ही देर में बड़ी संख्या में गांव के बुजुर्ग, युवा, महिलाएं, बच्चे मंदिर में एकत्र हो गए। सभी ने आपस में बुजुर्गों द्वारा, युवाओं द्वारा व महिलाओं व बच्चों द्वारा थाली में नेक देने की राय की। मीनाक्षी ने सभी को तिलक किया व इस दौरान मंदिर प्रागंण में महिलाओं ने भात के मंगल गीत गाए। मंदिर प्रांगण में उत्सव का माहौल छा गया और हंसी ठिठोली के बीच थाली में आए नेक को गिना गया तो ये राशि 51 हजार 700 रूपए हुई। बुजुर्ग महिलाओं ने दोनों बेटियों के भाग्य की सराहना की। यहां गांव के मौजिज ग्रामीण सरपंच मांगीलाल, परमेश्वर चौधरी, सुखाराम, पन्नाराम, नंदलाल सुथार, दौलतराम, दीनदयाल पांडिया, सांवरमल मेघवाल, सरदाराराम, सीताराम जाखड़, गोमादराम, जेठाराम, मेगाराम, गोपीराम ने सभी का आभार जताते हुए मायरा में सहयोग पर चर्चा की। सरपंच ने सभी ग्रामीणों के सहयोग से बधंनाऊ से करीब 125 किलोमीटर दूर 14 जनवरी को भात भरने जाने का वादा किया। ग्रामीणों का ऐसा स्नेह उमड़ा की दोनों युवतियों ने गद्गद भाव से सभी का खूब आभार जताया। गांव में विभिन्न जातियों द्वारा मिलकर इस सहयोग के रिवाज को आगे बढ़ाने की बात कहते हुए ग्रामीणों ने इसकी खूब सराहना की। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी सहयोग की इस पॉजिटिव स्टोरी के द्वारा जीवन में जरूरतमंद के लिए सहयोगात्मक रवैया अपनाने का संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। बंधनाऊ गांव के ग्रामीणों की ये नेकनियती हर गांव तक पहुंचे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दोनों युवतियों को खूल लाढ दुलार मिला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बच्चों ने भी दिया अपना नेक, महिलाओं ने गाए मंगलगीत।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीणों ने सौंपे 51 हजार 700 रूपए की राशि, 14 को जाएंगे मायरा भरने।