Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-05-31 at 19.58.14
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2025। गत 8 मई को 500 के स्टाम्प पर विवाह विच्छेद कर लेने के तीन सप्ताह बाद 30 मई को युवक अपनी पत्नी को अकेले देखकर घर में घुस गया और उसके साथ बदसलूकी की। मामला गांव मोमासर को है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 5 दिसंबर 2024 को उसने युवक से प्रेम विवाह किया। आरोपी नशे में उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। दोनों ने अलग रहने का फैसला कर लिया और 8 मई 2025 को पांच सौ के स्टाम्प पर लिखापढ़ी कर रिश्ता खत्म कर लिया। शुक्रवार दोपहर उसके परिजन पड़ौस के घर में गए थे तभी मौका देखकर आरोपी उसके घर में घुस गया। आरोपी ने उसके साथ बदसलूकी करते हुए वीडियो बनाने लगा। आरोपी ने दूसरा विवाह नहीं होने देने, बदनाम करने की धमकिया दी। पीड़िता के शोर मचाने पर उसके पिता ने आकर उसे आरोपी से छुड़वाया। आरोपी छत पर चढ़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक को सौंप दी है।