Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2024-04-27 at 21.12.54
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रैल 2024। शनिवार शाम कस्बे के मोमासर बास में एक 5 वर्षीय बालक आदेश नाथ खेलते हुए हाइवे की ओर निकल पड़ा। शाम को सब बच्चे घर चले गए और आदेश घर नहीं पहुंचा तो घर में खलबली मच गई। माता का हाल बेहाल हो गया और पिता विजयपाल सहित परिजन, पड़ौसी उसे ढूंढने के चारों ओर दौड़ पड़े। बालक के पड़ौसी युवक दीपक सारस्वत ने पिता की जानकारी से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को सूचना दी। सारस्वत ने 8.23 बजे फोटो भेजा व खबर लगाने का आग्रह किया। तभी 8.24 बजे बालक का फोटो हाइवे स्थित गोस्वामी होटल से आया। होटल पर नारायण दादा ने एक बालक के मिलने और उसे बिठाकर रखने की सूचना के साथ खबर लगाने का आग्रह किया। दोनों फोटो में बालक समान देखकर टाइम्स ने सेतु का कार्य किया व परिजनों को तुरंत गोस्वामी होटल पहुंचने के लिए सूचना दी। परिजनों ने गोस्वामी होटल पहुंच कर बालक को गोद में लिया और बार-बार टाइम्स का आभार जताया। गोस्वामी होटल व नारायण दादा ने बच्चे को चिप्स दिए व उससे माता पिता के बारे में जानकारी ली। ऐसे में उन्होंने बच्चे का ध्यान रखा व सकुशल बच्चा परिजनों को लौटाया। विजयपाल व दीपक सारस्वत ने टाइम्स का आभार जताते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स क्षेत्र के नागरिकों का गौरव बन गया है। दिन भर सटीक व सच्ची खबरों से अपडेट रखने के साथ ही टाइम्स जनहित में सामाजिक सरोकार भी पूरी निष्ठा के साथ निभा रहा है। नारायण दादा सहित वहां उपस्थित सभी लोगों ने टाइम्स की सराहना करते हुए आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोस्वामी होटल से बच्चे को सकुशल परिजनों को सौंपा, परिजन बच्चे के मिलने से हुए प्रसन्न।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। परिजनों ने तुरंत होटल पहुंच कर बच्चे को लिया, सभी ने बार बार टाइम्स का आभार जताया।