Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
pdhai
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मार्च 2021। कोरोना काल में विद्यार्थियों के अध्ययन का खासा नुकसान हुआ है और अब पढ़ाई पटरी पर आने ही लगी थी तभी गांव केऊ पुरानी के सरकारी विद्यालय में कार्यरत अध्यापिका कमला सैनी को डेपुटेशन पर बाना लगाया गया है। ग्रामीणों ने इस आदेश का विरोध करते हुए परीक्षा के समय पर बच्चों के साथ इसे अन्याय बताया। ग्रामीण आज मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देने श्रीडूंगरगढ़ आएं। ग्रामीणों ने अध्यापिका को बाना से पुन केऊ के विद्यालय में लगाने की मांग करते हुए शुक्रवार सुबह 26 मार्च से विद्यालय प्रागंण में विद्यार्थियों के साथ घेराव व धरना देने की बात कही। ग्रामीण कानसिंह, पूनमसिंह, रामदयाल सुथार, विक्रम सिंह, ओमप्रकाश प्रेमसिंह, रूपाराम, पृथ्वीसिंह सहित अनेक ग्रामीणों ने कहा कि वे कल से स्कूल नहीं खुलने देंगे।