Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अप्रैल 2025। करंट, आग, सड़क दुर्घटना और कीटनाशकों के कारण क्षेत्र में खेती करना अत्यंत खतरनाक हो गया है एवं आए दिन युवा किसानों को इन चारों के कारण खेती करते हुए दम तोड़ना पड़ रहा है। शुक्रवार सुबह कीटनाशक के असर से क्षेत्र के दो किसानों की मौत के समाचार आ रहे है, पढ़ें विस्तार से।
लोडेंरा के किसान ने नौ दिन किया मौत से संघर्ष।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव लोड़ेरां की रोही में 28 वर्षीय युवा किसान रामकुमार पुत्र भूराराम जाट अपने कृषि कुंए पर गत 17 अप्रैल को फसल में कीटनाशकों का छिड़काव कर रहा था। धूप चढ़ने के साथ ही हवा से पेस्टीसाइड उसकी सांसों में भी चला गया एवं तबीयत खराब महसुस होने पर रामकुमार अपनी ढ़ाणी में सो गया। शाम को तबीयत ज्यादा खराब महसुस हुई तो परिजनों को बताया एवं परिजन उसे लूणकरणसर चिकित्सालय लेकर गए। जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। बीकानेर पीबीएम चिकित्सालय में उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह 8 बजे उसकी मृत्यू हो गई। युवा किसान की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है एवं परिजनों को ढ़ांढस बंधा रहे है।
जैसलसर की रोही में हुई घटना में मर्ग दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जैसलसर की रोही में सुभाष पुत्र गणेशाराम जाट के खेत में काश्त करने वाले गांव लाछडसर निवासी युवा किसान शंकरलाल मांझु की मौत भी पेस्टीसाइड के असर से बुधवार को हो गई थी। इस संबध में मृतक के पिता रावताराम ने गुरूवार को मर्ग दर्ज करवाई है। पिता ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र बुधवार को दोपहर करीब 1.30 बजे कीटनाशक से बीज उपचार कर रहा था। एवं इस दौरान जहर चढ़ने से उसकी तबीयत खराब हो गई एवं करीब 3.30 बजे वह बेहोश हो गया। उसकी पत्नी ने शोर मचाया तो आस पास के लोग पहुंचें एवं एम्बुलैंस मंगवा कर उसे श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मर्ग की जांच एएसआई राजकुमार करेगें।