Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
times logo
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 11 अप्रेल 2020। क्षेत्र के विधायक गिरधारीलाल महिया ने लॉकडाउन के समय में  सरकार व प्रशासन से किसान व मजदूरों की मदद करने की बात कही। महिया ने क्षेत्र में चारा डिपो खोलने व बाहर के राज्यों में फंसे क्षेत्र के मजदूरों को घर पहुंचाने की मांग की। महिया ने शहर व ग्रामीण इलाकों में पशुपालक किसानों के लिए चारा.व पशुआहार के राहत डिपो खोलने की मांग की है। महिया ने कहा कह श्रीडूंगरगढ इलाके में पशुओं के चारे के लिए राज्य सरकार को रियायती दर पर चारा डिपो खोल कर किसानों व पशुपालकों को राहत देनी चाहिए। शहर व गांवों में चारे व पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में सरकारी डिपो खुले और आवारा व बेसहारा पशुओं के लिए राहत शिविर भी खोलने के साथ वर्तमान में संचालित गौशालाओं को भी सरकार सहायता उपलब्ध करवाई जावें। महिया ने मुख्य मंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर बाहरी राज्यों में फंसे क्षेत्र के मजदूर परिवारों को स्वास्थ्य जांच करवाकर सकुशल घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था करवाने की भी मांग की है।