Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 अप्रैल 2020। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के बाजारों में पुलिस की सख्ती के बाद बाजारों में महिलाओं का निकलना ज्यादा हो गया है। ऐसे में कई लोग महिलाओं के साथ बाजार में घूम रहे है। यह स्थिति देख कर पुलिस ने भी रणनीति बदलते हुए महिला कांस्टेबल को मैदान में उतार दिया है। अब महिला कांस्टेबल बाजार में बिना काम या समूह में घूम रही महिलाओं के साथ सख्ती से पेश आकर उनको वापस घर भेज रही है। आप भी देखें श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के हाईस्कूल रोड पर बिना काम के घर से निकली एक महिला और एक पुरुष को महिला कांस्टेबल द्वारा सख्ती से समझाते हुए घर कैसे भेजा गया। इस प्रकरण के बाद बिना काम घरों से निकलने वालो पर फर्क पडा है और बाजार में दिखाई दे रहे महिलाओं के झुंड भी एकाएक कम हो गए है। कस्बे के जागरूक नागरिकों ने महिला कांस्टेबलों की हिम्मत की दाद देते हुए इसे कदम को लॉक डाउन की पालना के लिए आवश्यक बताया है। कस्बे के जागरूक नागरिक पुलिस की सख्ती को सराह रहे है।