Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जनवरी 2023। लॉकडाउन के दौरान आर्थिक संकट में फंसे अपने बचपन के मित्र की मदद करना कस्बे के एक युवक को महंगा पड़ गया जब वापस तकादा करने पर दोस्ती भी गई और रकम भी खटाई में पड़ गई। श्रीडूंगरगढ़ थाने में इस बाबत कस्बे के आडसर बास निवासी अमित माली ने कस्बे के ही मोमासर बास निवासी अपने मित्र दीपक ब्राह्मण के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। अमित ने पुलिस को बताया कि आरोपी गुजरात के वलसाड में व्यापार है और गत जनवरी में आरोपी ने परिवादी से संपर्क कर अपने बचपन की दोस्ती की दुहाई देते हुए लॉकडाउन के समय से ही मंदी होने के कारण रुपये देने की मांग की। आरोपी ने दीपावली 2022 तक रुपये वापस करने का वायदा किया और इस वायदे के अनुसार अमित ने खुद के और खुद के पिता, पत्नी के खातों से रुपए निकलवा कर नकदी के रूप में आरोपी को करीब 28 लाख से अधिक रुपए दे दिए। दीपक ने उसमे से कुछ वापस भी दिए तथा दीपावली 2022 तक किये गए हिसाब में परिवादी, आरोपी में 13,73,535 रुपये मांगता रहा था। लेकिन उसके बाद आरोपी ने पैसे नहीं दिए। ऐसे में परिवादी ने आरोपी के पिता से संपर्क कर तकादा किया तो आरोपी के पिता ओमप्रकाश ब्राह्मण ने भी उसे धमकाया और गाली गलौच करते हुए धक्कामुक्की की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच हेडकांस्टेबल राकेश कुमार करेंगे।