Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2026। जयपुर पब्लिक स्कूल के नन्हें मुन्नों ने बैसाख माह में बढ़ रही गर्मी को देखते हुए पंछियों के लिए पालसिए बांधे। इस कार्य में बीकानेर आरटीओ के अधिकारी सुरेंद्र सिंह बेनीवाल उनके साथ रहें। बेनीवाल ने बच्चों को गर्मी में जलदान का महत्व बताते हुए अपने आस पास पेड़ पौधों में पानी देने, घरों में भी छतों पर पंछियों के पालसिए रखने की प्रेरणा दी। बच्चों ने उत्साह के साथ स्कूल परिसर में खड़े छायादार वृक्षों की टहनियों पर एक दर्जन से अधिक पालसिए बांधे। इस दौरान पानी के पास बच्चों दानों का प्रबंध भी किया व पालसियों के पास अनाज के दाने भी रखें। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने विद्यार्थियों से अपने घरों के आस पास लोगों को जागरूक करते हुए बेजुबानों के लिए पानी का प्रबंध करने की अपील की। इस कार्य में संदीप गोदारा व स्टाफ सक्रिय रहा।