Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2024। पशु संपदा किसान व ग्रामीणों की आजीविका का साधन है और विभागीय अधिकारी पशुओं के इलाज में देरी नही बरते। ये निर्देश उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने गांव सांवतसर में आयोजित रात्रि चौपाल में दिए। यहां ग्रामीणों ने पशु चिकित्सालय में रिक्त पद, दवाओं की कमी की समस्या का निवारण करने की मांग की। ग्रामीणों ने मृत गौवंश को दफनाने के लिए भूमि रिजर्व करने की बात रखी तो मित्तल ने ग्राम पंचायत को इस संबंध में प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीगुरू जम्भेश्वर गौशाला में गौवंश के लिए चारा पानी एवं चिकित्सा सुविधा का निरीक्षण किया। इस दौरान हुई जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों को संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने जीएसएस से निकले ढीले तारों को तुरंत दुरुस्त करवाने व पुराने खम्भो को बदलवाने की मांग की। उपखंड अधिकारी ने पंचायत भवन परिसर में पौधारोपण कर ग्रामीणों से पौधे लगाने व उनका पालन करने की अपील की। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व ग्राम पंचायत भवन का निरीक्षण कर कार्मिकों को सभी रिकॉर्ड व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल में भाग लिया।