Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 अगस्त 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खेलों के प्रति आम जन का लगाव एवं रोमांच खासा प्रसिद्ध है एवं छोटा सा स्थान होने के बाद भी कई राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं के सफलतम, ऐतिहासिक आयोजनों ने इस बात को प्रमाणित भी किया है। इसी प्रकार गत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले ग्रामीण ओलंपिक खेल आयोजनों में भी श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के युवाओं ने पुरे प्रदेश भर में अपनी अलग छाप छोड़ी थी। इसी क्रम में अब क्षेत्र की ग्राम पंचायत लिखमादेसर में एक और अभिनव शुरूआत हो रही है, जिसमें सरपंच की पहल पर गांव में खेल महोत्सव 2024 का आयोजन किया जा रहा है। सरपंच प्रतिनिधि राधेश्याम सिद्ध ने बताया कि इस कार्यकाल में गांव में श्री हंसोजी खेल स्टेडियम को विकसीत किया गया है एवं इसी स्टेडियम में 23 से 26 अगस्त तक खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव के तहत कबड्डी, कबड्डी जूनियर(55 किलो वर्ग), शुटिंग वॉलीबॉल, कुश्ती 45 से 50 किलो वर्ग, 50 से 55 किलो वर्ग एवं ओपन वेट, रस्साकस्सी, कुल सात प्रतियोगिताएं आयोजित होगी एवं विजेताओं को 21 हजार रुपए तक के नकद पुरस्कार दिए जाएगें। इसके लिए गांव के खिलाड़ी शंकर कलवानिया, परमेश्वर झोरड़, राजुनाथ ज्याणी की व्यवस्था टीम बनाई गई एवं इस खेल महोत्सव का का उदघाटन 23 अगस्त की शाम को 4 बजे उपखण्ड अधिकारी उमा मित्तल, तहसीलदार राजवीर कडवासरा, बीडीओ मनोज धायल, सीओ निकेत पारीक, प्राचार्य लक्ष्मीकांत वर्मा करेगें।
आयोजन के लिए गांव एकजुट, खिलाडियों के स्वागत को उत्सुक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खेल महोत्सव 2024 के लिए गांव लिखमादेसर में उत्साह है एवं पुरा गांव ही प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाडियों के स्वागत के लिए तैयार है। आयोजन में मूलाराम ज्याणी, नत्थूनाथ मंडा, भगवाननाथ कलवाणियां, मूलनाथ जाखड़, सांवरमल, ईमीलाल ज्याणी, श्रवणनाथ ज्याणी आदि विशेष सहयोगी है एवं स्वागतकर्ता टीम में हंसोजी धाम के महंत भंवरनाथ ज्याणी, सरपंच सरस्वती देवी, उपसरपंच मनोहरी देवी, पंचायत समिति सदस्य दुलाराम मेघवाल व समस्त वार्ड पंच शामिल है। विदित रहे कि खिलाड़ियों का स्वागत क्षेत्र की स्वस्थ परम्परा है एवं जिस प्रकार नेशनल वालीवाल प्रतियोगिता में देश भर से आए खिलाडियों के स्वागत में पुरा श्रीडूंगरगढ़ शामिल हुआ वैसे ही लिखमादेसर के खेल महोत्सव में आने वाले खिलाडियों के लिए गांव लिखमादेसर स्वागत के लिए तैयार है।