Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में गर्म लू के थपेड़ों के बाद धूलभरी आंधी आई व कहीं कहीं हल्की बारिश भी हुई है। हालांकि आंधी से गर्मी में कुछ राहत मिली है और हल्की बूंदाबांदी कस्बे में भी हुई है। आसमान में अब भी बादल छाए है और पश्चिमी विक्षोभ के कारण नोतपा का प्रभाव इस बार कम ही रहा है। गांव मोमासर में आंधी के बाद बरसात हुई है व गांव सातलेरा में धूलभरी आंधी ने ग्रामीणों को परेशान किया है। जैतासर, तोलियासर, जैसलसर, रिड़ी में भी तेज हवाएं चली है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में धूलभरी आंधी ने किया परेशान पर गर्मी से मिली राहत। (फोटो- नवरतन पारीक)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मोमासर में मौसम हुआ खुशनुमा, आंधी के बाद हुई बरसात।(फोटो-पवन सैनी)
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सातलेरा में धूलभरी आंधी आते हुए। (फोटो-गौरीशंकर तावनियां)