Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 दिसम्बर 2020। नेशनल हाइवे 11 पर लापरवाही ने क्षेत्र के एक ओर 20 वर्षीय युवक की बलि ले ली। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गत 9 दिसम्बर की रात को करीब 12.30 बजे हाइवे पर गांव कितासर निवासी युवक गोपाल पुत्र शंकरलाल मेघवाल मोटरसाइकिल पर गांव जा रहा था। गांव के पास ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना में उसे सर पर गंभीर चोट आई, युवक को एम्बुलेंस से श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया और यहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। पीबीएम के ट्रोमा सेंटर में दौराने इलाज सोमवार सुबह उसकी मृत्यु हो गई। इस पर श्रीडूंगरगढ़ थाने से एएसआई भंवरलाल को बीकानेर पीबीएम भेजा गया और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। इस संबंध में मृतक के भाई चंदूराम ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।