Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 नवबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ की युवती ने राज्य स्तरीय योगा प्रदर्शन में तीन श्रेणियों में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए तीन गोल्ड मैडल हासिल किए है। ‘योग फेडरेशन ऑफ इंडिया’ द्वारा दिनांक 13-14 नवबंर को गाजियाबाद में आयोजित “राज्य स्तरीय म्यूजिकल इवेंट इन योगा” में 14 से 16 वर्षीय आयु वर्ग में बालिका आर्यान्शी स्वामी ने राज्य स्तर पर तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष शिव स्वामी की पौत्री आर्यान्शी ने श्रीदयानंद कन्या गुरूकुल चोटीपुरा की ओर से प्रतियोगिता में भाग लेते हुए कलात्मक योग के एकल का गोल्ड जीतते हुए कलात्मक जोड़ी का गोल्ड, तथा फ्री फ्लो योग नृत्य में भी गोल्ड जीत लिया। गुरूकुल की छात्राओं सहित गुरूजनों ने आर्यान्शी को शुभकामनाएं दी। आर्यान्शी ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स को बताया कि योग के नियमित अभ्यास से उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि योग तन और मन की शक्ति के लिए आवश्यक है और युवा वर्ग निश्चित ही योग से जुड़े जिससे वे मानसिक आवेगों पर कंट्रोल रखना सीख सकेंगे। उन्होंने कहा योग से युवाओं की समझ का विकास होगा व वे अपने जीवन को उन्नति की ओर ले जा सकेंगे।