Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2022। नींबू को विटामिन सी का सबसे अच्छा सोर्स है और ये हमारी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. कैल्शियम, पोटेशियम, फाइबर, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर नींबू हमारे शरीर को कई लाभ पहुंचाते हैं. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी आप नींबू पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेकिन आप ये बात नहीं जानते होंगे कि नींबू शरीर में शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है. डायबिटीज के मरीज नींबू को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

जानें कैसे करें नींबू को डाइट में शामिल

1. ड्रिंक के साथ
भारत के ज्यादातर घरों में दिन की शुरुआत चाय से होती है. लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट नींबू के पानी या फिर ग्रीन टी/ब्लैक टी में नींबू डालकर पीएं तो ये आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचा सकता है. डायबिटीज के मरीजों को सुबह खाली पेट नींबू के पानी का सेवन करना चाहिए.

2. स्नैक्स
आप नींबू का इस्तेमाल स्नैक्स में भी कर सकते हैं. शुगर मरीजों को तो स्नैक्स में नींबू के रस खाना चाहिए. इसके अलावा, जब भी आलू का सेवन करें तो आप उसमें नींबू का रस मिला लें. इससे शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है.

3. सलाद
सलाद आपको हेल्दी रखता है. आप सलाद में नींबू का रस मिला सकते हैं. नींबू में मौजूद विटामिन और पोटेशियम डायबिटीज और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है.

4. खाने से पहले
खाना खाने से कुछ देर पहले भी आप नींबू का सेवन कर सकते हैं. खाना खाने से पहले एक गिलास नींबू का पानी पीएं.

5. खाने के साथ
खाने के साथ नींबू का सेवन करने से शुगर कंट्रोल में रहता है. आप लंच और डिनर में नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं.