Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जुलाई 2026। सेसोमूं स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर के तहत तालुका विधिक सेवा समिति, एसीजेएम कोर्ट, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में नशा मुक्ति एवं नशे के दुष्परिणामों विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजीत सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। उन्होंने विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा अपने मित्रों एवं परिचितों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को नशे की लत हो, तो उसे तिरस्कृत करने के बजाय समझाकर और प्रेरित करके नशा छोड़ने के लिए सहयोग करना चाहिए। राठौड़ ने विद्यार्थियों से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा सही संगति का चयन करने का भी संदेश दिया। विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए उन्हें नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन हेतु सेसोमूं स्कूल का चयन करने के लिए तालुका विधिक सेवा समिति का धन्यवाद ज्ञापित किया।