Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f4ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 दिसम्बर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में सुनवाई नहीं होने पर रिड़ी के युवाओं ने पानी की टंकी पर चढ़ कर गांव के लिए पानी मांगा। क्षेत्रीय विधायक गिरधारी लाल महिया ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खबर से संज्ञान लेते हुए जलदाय विभाग बीकानेर के अधिशासी अभियंता से बात कर तुरंत गांव में राहत देने की बात कही। वहीं आरएलपी नेता विवेक माचरा ने टाइम्स की खबर पर एक्शन लेते हुए अतिरिक्त जिलाकलेक्टर से बात कर तुरंत प्रकरण निस्तारण की मांग की। बीकानेर अधिकारियों से बातचीत के बाद जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से युवाओं से बात करने श्रीडूंगरगढ़ से एईएन रमेश चौधरी मौके के लिए रवाना हो गए है। रिड़ी गांव में युवा करीब 4 घंटे से पानी की टंकी पर चढ़ कर पेयजल आपूर्ति के नारे लगा रहें है। उनके समर्थन में गांव के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्र हुए है। रमेश चौधरी ने टाइम्स को बताया कि वे मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करेंगे व ग्रामीणों को राहत दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण ऊंट गाड़े लेकर प्रदर्शन करने मौके पर पहुंचे है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स युवा गांव में पेयजल आपूर्ति के नारे लगा रहे है।