Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। क्षेत्र में चोरों की कारस्तानियां लगातार जारी है। सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ थाने में चलती बस में पड़ी एक अटैची में से पीहर आ रही विवाहिता के नकदी, गहने चोरी करने का मामला सामने आया है। परिवादी रतनगढ़ के गांव बछरारा निवासी रामनिवास नाई ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री सुशीला गत 25 फरवरी को अपने ससुराल से पीहर आने के लिए सालासर से बीकानेर जाने वाली बस में सवार हुई थी। उसकी अटैची गांव कितासर तक तो सही सलामत पड़ी थी। जब वह श्रीडूंगरगढ़ उतरी तो देखा कि अटैची का ताला टूटा हुआ है एवं उसमें से सोने की गलसरी, कान के झूमर जोड़ी, सोने की अंगूठी, चांदी की पाजेब, तागड़ी, 8 हजार नकदी व अन्य कागजात गायब मिले। रामनिवास ने पुलिस को बताया कि बस में कैमरे भी लगे हुए है, रामनिवास की परिवाद पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पहले रतनगढ़ थाने में दर्ज किया गया एवं अपराध क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ का होने के कारण उसे श्रीडूंगरगढ़ स्थानांतरित किया गया है।