Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2023। राजस्थान विधानसभा चुनावों का काऊंडाउन अब समाप्त होने वाला है एवं मतदान करवाने के लिए पोलिंग पार्टियां बीकानेर से रवाना हो गई है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कुल 241 मतदान केन्द्र बनाए गए है एवं सभी पर पहुंचने के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हुई और रवानगी से पहले बीकानेर डूंगर कालेज में अंतिम प्रशिक्षण एवं जिला निर्वाचन अधिकारी का संबोधन हुआ। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने चुनावों को लोकतंत्र की बुनियाद बताते हुए इसके सफल संपादन में मतदान दलों को प्रथम पंक्ति में बताया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी कार्मिकों को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से गंभीरतापूर्वक कार्य करते हुए चुनाव नियमों की अक्षरशः अनुपालना करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मतदान दलों को आवश्यक सामग्री भी प्रदान की गई एवं अधिग्रहित की गई बसों के माध्यम से पूर्ण सुरक्षा के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवानगी दी गई। ये पोलिंग पार्टियां एवं इनके साथ सुरक्षा अब पुन: ईवीएम जमा नहीं होने तक साथ ही रहेगें।
व्यवस्थाओं के लिए पंचायतों को किया पाबंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रिटर्निंग अधिकारी मुकेश चौधरी ने आधारभूत सुविधाओं के लिए पंचायतों को पाबंद किया है।चौधरी ने आदेश देते हुए प्रत्येक मतदान केन्द्र पर प्रतीक्षारत मतदाताओं के बैठने की व्यवस्था, पीने के पानी, प्रकाश और छाया की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश है। पोलिंग पार्टियों के रहने, भोजन सहित मौसम के अनुकुल बिस्तर इत्यादी की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी कर दिए गए थे।

सुबह 5.30 बजे शुरू हो जाएगी मतदान की प्रक्रिया, 7 बजे से डाल सकेगें आमजन वोट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस बार मतदान के लिए समय सुबह 8 के बजाए 7 एवं शाम को 5 के बजाए 6 किया गया है। इस कारण मतदान की प्रक्रिया नियमानुसार 7 बजे से 90 मिनिट पहले याने के 5.30 बजे ही शुरू करनी होगी। मतदान केन्द्रों पर सुबह 5.30 बजे से मोक पोल शुरू हो किए जाएंगे। इस दौरान किसी भी प्रत्याशी का एजेंट नहीं पहुंचने की दशा में 15 मिनिट इंतजार किया जाएगा फिर भी नहीं पहुंचा तो पौने छह बजे मॉक पोल प्रारंभ कर दी जाएगी। मॉक पॉल प्रक्रिया के बाद 7 बजे से आम जन के लिए मतदान प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। इसी प्रकार शाम 6 बजे तक मतदान केन्द्र के परिसर के अंदर आ जाने वाले मतदाता का वोट भी मतदान पूर्ण होने तक डलवाया जाएगा।