Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। बड़ी खबर नगरपालिका श्रीडूंगरगढ़ से आ रही है जहां पालिका प्रशासन द्वारा पालिका क्षेत्र में सात पट्टे निरस्त किए है। कालूबास जोहड़ पायतान भूमि पर बने दो पट्टे तथा माली देवी बालिका विद्यालय के निकट वार्ड 27 व 28 में पांच पट्टे खारिज किए गए है। पालिका ईओ अविनाश शर्मा ने बताया कि इन पट्टों पर कोई भवन निर्माण नहीं किया हुआ है। पालिका ने इस संबंध में मंडल शक्तियों के उल्लंघन, राजकोष को करोड़ों का घाटा होना बताते हुए पालिका अधिनियम 2009 की धारा 73 बी की शक्तियों के तहत जारी पट्टे के पेटे जमा समस्त राशि राजसात कर पट्टे निरस्त कर दिए है। इन्हें खाली कर देने के नोटिस भी जारी कर दिए गए है।

लंबे समय से थे चर्चा में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत सरकार के कार्यकाल में बने इन पट्टों को लेकर लगातार गतिरोध था। लंबे समय से ये चर्चा में भी थे। प्रशासन शहरों के संग अभियान में बने ये पट्टे राज बदलने के साथ ही नए राज की नजर में चढ़े हुए थे और अब सख्त कार्रवाई के साथ निरस्त कर दिए गए है। हालांकि इन पट्टो में कई आवेदकों का अभी कोर्ट से स्टे चल रहा है और स्टे के बीच में पट्टे खारिज करने की कार्यवाही किस हद तक लागू हो पाएगी यह चर्चा शहर में आम हो रही है।