Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
SDT_news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 नवबंर 2021। क्षेत्र के सुप्रसिद्ध राजगुरू पंडित देवीलाल उपाध्याय ने पंचदीवसीय दीपोत्सव का श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के अनुसार शुभ समय व सरल पूजन विधि टाइम्स के पाठकों के लिए बता रहें है। उपाध्याय ने बताया कि दीपावली माता लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे बड़ा दिन है और इस दिन सरल विधि से किया गया पूजन भी बड़ा लाभकारी होता है। धनत्रयोदशी (धनतेरस) पर शुभ संवत 2078 कार्तिक कृष्णा 12, प्रातः 11:30 बजे उपरांत 13 वार मंगलवार दिनांक 2 नवंबर 2021 चंद्र राशि कन्या, नक्षत्र उत्तराफाल्गुनी प्रातः 11: 43 उपरांत हस्त।
1. अभिजित-दोपहर 11:57बजे से 12:45बजे तक( श्रीडूंगरगढ़ समय)
2. कुंभ लग्न – दोपहर 02:02 बजे से 3:31 तक
3. वृषभ लग्न रात्रि 6:37 बजे से रात्रि 8:33 बजे
4. मिथुन लग्न रात्रि 8:34 बजे से रात्रि 10:46 बजे तक
5. सिंह लग्न रात्रि 1:05 बजे से रात्रि 3:20 बजे तक
2. यमदीपदान एवं श्री पूजन मुहूर्त
शुभ संवत 2078 कार्तिक कृष्णा 12/13 वार मंगलवार दिनांक 2/11/ 2021
समय शाम 5:51 से रात्रि 8:27 बजे तक
3. महालक्ष्मी पूजन, गादी स्थापना,स्याही भरना कलम दवात संवारने का मुहूर्त
शुभ संवत 2078 कार्तिक कृष्णा 30,गुरुवार, दिनांक 04 /11/ 2021, नक्षत्र- चित्रा प्रातः 07:41 बजे उपरांत स्वाति , चंद्र राशि – तुला |
1. वृश्चिक लग्न – प्रातः 7:49 बजे से 10:05 बजे तक
2. कुंभ लग्न – दोपहर 1:54 बजे से 3:23 बजे तक
महालक्ष्मी पूजन दिनांक 4/ 11/ 2021
1.कुंभ लग्न – दोपहर 1:54 बजे से 3:23 बजे तक
2. मेष लग्न -शाम 4:52 बजे से 6:29 बजे तक
3. वृषभ लग्न- शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:25 बजे तक
4. मिथुन लग्न- रात्रि 8:26 बजे से रात्रि 10:38 बजे तक
5. सिंह लग्न – रात्रि 12:57 बजे से रात्रि 3:12 बजे तक।
5. रोकड़ मिलान मुहूर्त 5/11 /2021 (श्रीडूंगरगढ़ समय)
1. प्रातः 6:50बजे से 09:30 बजे तक (चंचल, लाभ ,अमृत वेला)
2. दोपहर 11:57 बजे से 12:45 बजे तक (अभिजीत मुहूर्त)