Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2021। इम्युनिटी बढ़ाने के लिए योग का बहुत ही महत्त्वपूर्ण योगदान है। बस जरूरत है इसे नियमित करने और एक अच्छे प्रशिक्षक की देखरेख में सीखने की। नियमित योगाभ्यास आपको न केवल स्वस्थ बनाएगा अपितु आपको हैप्पीनेस भी देगा।
तो आइए आज हम जानते है इम्युनिटी को बूस्ट करने वाले इस एक और प्राणायाम के बारे में।
कपालभाति प्राणायाम
1. किसी भी आसन में आराम से बैठ जाएं। पद्मासन मुद्रा बेस्ट है।
2. दोनों हाथों की हथेलियां खुली आसमान की तरफ और घुटने पर टिकी रहे।
3. कमर, गर्दन सीधी रहें।
4. आंखें कोमलता के साथ बंद रखें।
5. एक बार पूरा श्वास भीतर लें।
6. अब श्वास को बाहर की तरफ फेंके।
7. ध्यान रहे कि श्वास लेने पर आपको अब ध्यान नहीं देना है, वह स्वतः ही आएगा। आप सिर्फ श्वास को बाहर फेंकने में ध्यान रखे।
8. जब आप श्वास बाहर फेंकते है तो आपका पेट सिकुड़ना चाहिए।
9. 10 मिनट तक इस अभ्यास को दोहराएं।
बेनिफिट्स ऑफ प्राणायाम
1. फेफड़े मजबूत होते है।
2. पूरे शरीर को ऑक्सीजन को आपूर्ति सुनिश्चित होती है।
3. पाचन क्रिया में सुधार आता है।
4. हाइपर टेंशन, एंग्जायटी समाप्त हो जाता है।
5. इम्युनिटी बूस्ट होती है।
सावधानी
1. प्रेग्नेंट महिला यह अभ्यास न करें।
2. जिनके अभी कोई सर्जरी हुई है, या स्ट्रोक आया है, वे लोग इसे न करें।
3. यह अभ्यास खाली पेट और सुबह के समय लाभप्रद रहता है।
4.रात्रि में इसे न करें।
5. यह अभ्यास करते वक्त शरीर को आरामदायक स्थिति में रखें। सही पोस्चर के लिए तनाव की स्थिति में न रहें।
6. शुरुआत में अभ्यास करने वाले 1मिनट में 20 बार ही इसे करें। धीरे – धीरे फिर संख्यां बढ़ाई जानी चाहिए।
कपालभाति प्राणायाम करके आप अपने दैनिक जीवन को सुखमय, आरोग्यमय बना सकते हैं। तो आओ इसका अभ्यास आज से ही शुरू करें।
कल आपके लिए लाएंगे एक और पावरफुल प्राणायाम, जो आपकी इम्युनिटी को बूस्ट करने के साथ ही देगा एक बेहतर स्वास्थ्य।
( इस बारे में कोई भी जानकारी और लेनी हो तो आप योग एंड मेडिटेशन स्पेशलिस्ट राजू हीरावत से 9414587266 वाट्सअप पर संपर्क करें।)