Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 सितम्बर 2020। बदलता मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां लाता है। इस दौरान मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को रहता है। दरअसल कभी सर्दी तो कभी गर्मी की वजह से बच्चे बहुत जल्दी सर्दी, खांसी, जुकाम व बुखार की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में बच्चों को संभालकर रखना चाहिए। यहां हम बताएंगे कुछ ऐसे उपाय जिनसे आप बदलते मौसम में अपने बच्चों को स्वस्थ रख सकते हैं।
बच्चों को रोज कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीने को दें, ताकि उनके शरीर में पानी की कमी न हो।

बच्चों को ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स, दही व केले से दूर रखें।

बच्चों को घर से निकलने से पहले नाक पर सरसों का तेल जरूर लगाएं। इससे उन्हें किसी दूसरे के छींकने या खांसने से निकलने वाले कीटाणुओं से बचने में मदद मिलेगी।

बदले मौसम में बच्चों को पानी के साथ थोड़ा सा ग्लूकोज और तुलसी के पत्ते डाल कर दें। इससे वह ऊर्जावान महसूस करेंगे।

बच्चों को ज्यादा से ज्यादा प्याज, हरी सब्जियां, जूस व फल खिलाएं। इससे वह जल्दी बीमार नहीं पड़ेंगे।

बच्चे को सुबह टहलाने के लिए न ले जाएं। जब धूप निकले तभी उसे घर से बाहर निकालें। रात में एसी नहीं चलाना चाहिए।

एक सेब और दही ज्यादा से ज्यादा मात्रा में बच्चों को दें।

बदलते मौसम में एकदम ठंडे पानी से बच्चों को नहलाने से भी बचना चाहिए।

बच्चों को बाहरी चीज जैसे गोलगप्पे, नूडल्स, चाट आदि न खिलाएं।
आपको कुछ सावधानियां या यूं कह लीजिए की सतर्कता बरतने की जरूरत है।