Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2023,  विंटर सीजन में मौसमी फल और सब्जियां खाने को मिलते हैं। इस सीजन में फूलगोभी भी मिलती है। इसे विंटर वेजिटेबल भी कहा जाता है। इसमें कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा, गोभी के पत्ते भी सेहत के लिए किसी दवा से कम नहीं हैं। अक्सर गोभी के पत्तों को फेंक देते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। इसमें गुणकारी फाइबर, प्रोटीन, विटामिन-ए, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए, फूलगोभी की पत्तियों के फायदे के बारे में जानते हैं-

-फूलगोभी के पत्तों में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आप फूलगोभी की पत्तियों को सलाद, सूप और स्नैक्स के रूप में सेवन कर सकते हैं।

-एक शोध में खुलासा हुआ है कि फूलगोभी के पत्ते में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये आवश्यक पोषक तत्व आंखों के लिए फायदेमंद होता है। इसके सेवन से रतौंधी का खतरा कम हो जाता है।

-एक्सपर्ट्स की मानें तो फूलगोभी के पत्तों में एंटी ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं। इसके अलावा, गोभी के पत्तों के सेवन से पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।

-इसमें कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से महिलाओं को फायदा होता है। साथ ही हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

– इन सब गुणों के अलावा फूलगोभी के पत्तों में प्रोटीन और मिनरल प्रचुर मात्रा में होता है। प्रोटीन समेत अन्य आवश्यक पोषक तत्व बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से कद, वजन और शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ता है। इसके लिए फूलगोभी की पत्तियों को न फेंके, बल्कि सेवन करें।