Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे राजनीतिक उठापटक के दौर में एक ओर राजनीतिक कार्यक्रम आज शुक्रवार को पँचायत समिति सभागार में आयोजित होगा। जहां पर नवगठित पँचायत समिति की साधारण सभा की पहली बैठक आयोजित की जाएगी। नवनिर्वाचित प्रधान सावित्री देवी गोदारा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बहुप्रतीक्षित सभा मे नए चुन कर आये सरपंच, पँचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य भाग लेंगे। लंबे समय से बैठक नही होने के कारण क्षेत्र में पंचायतों से सम्बंधित काफी काम लंबित पड़े थे और अब पंचायती राज को गति मिलने की उम्मीद है। विदित रहे कि पँचायत समिति चुनाव में भी कांग्रेस बहुमत से दूर थी लेकिन तगड़े संघर्ष के बाद राजनीतिक समीकरणों में आखिर कांग्रेस ने अपना प्रधान बैठा ही लिया था। वैसे मजेदार स्थिति यह रहेगी कि इस बार पँचायत समिति ने अधिकांश महिला जनप्रतिनिधि ही निर्वाचित होकर आई है और बैठक में वो खुद खुल कर समस्याओं पर बोल पाती है या उनके प्रतिनिधि ही बोलेंगे इसी पर सभी की नजरे रहेगी