Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 नवबंर 2023। विधानसभा चुनाव का आज से कांऊडाउन शुरू हो गया है। नेताओं के तुफानी दौरों का दौर प्रारंभ हो गया है। हर एक गांव तक पहुंचने व हर एक मतदाता तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास नेताओं द्वारा जमकर किया जा रहा है। नेताओं व उनके समर्थकों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरजोर कोशिशें झोंक दी है। सुबह सुबह कार्यालयों पर एकत्र होकर जोश व उत्साह के साथ नेताओं के काफिलें ग्रामीण रूटों पर रवाना हो रहें है व कुछ हो गए है। ऐसे में अनेक ग्रामीण टाइम्स कार्यालय भी फोन कर पूछ रहें है आज उनके गांव में कौनसे नेता आएंगे। तो आप सभी जाने आज कौनसे नेताजी कौनसे गांव में पहुंचेगें ताकि आप भी चुनावी माहौल का आनंद लेवें।

शर्मा का दौरा यहां यहां।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति शर्मा गुरूवार को सुबह 10.30 बजे गुंसाईसर बड़ा, 11 बजे जालबसर, 12 बजे बीरमसर, 12.30 बजे सुरजनसर, 1 बजे लाखनसर, 1.30 बजे आडसर एवं 2.15 बजे गांव मोमासर में पहुंच कर अपने पक्ष में मतदान की अपील करेंगी। शर्मा के साथ पूर्व विधायक किशनाराम नाई एवं समाजसेवी जुगलकिशोर तावणियां भी दौरे पर रहेगें व इन गांवों में जनसभाओं के साथ अपनी बात रखेगें।

सारस्वत पहुंचेगें इन 12 गांवों में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा प्रत्याशी ताराचंद सारस्वत सुबह 10.30 बजे मेऊसर, 11 बजे मेहरामसर, 11.30 बजे लालासर, 12 बजे बनिया, 12.30 बजे कुकणिया, 1.15 बजे बेरासर, 2.30 बजे सिंधू, 3 बजे मोरखाना, 3.30 बजे किरतासर, 4.30 सोवा, 5 बजे गजरूपदेसर एवं 6 बजे जयसिंहदेसर कलिया पहुंचेगें। सभी जगहों पर सारस्वत की जनसभाएं आयोजित होगी।

महिया के सर्मथन में आज की सभाएं यहां पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। माकपा प्रत्याशी गिरधारीलाल महिया गुरूवार सुबह सबसे पहली सभा सुबह 9.15 बजे गांव बीदासरिया में करेगें एवं यहां से 10 बजे मसूरी, 11 बजे साधासर, 12 बजे उत्तमामदेसर, 1 बजे लालमदेसर बड़ा, 2 बजे लालमदेसर छोटा, 3 बजे बादूनं, 4 बजे कुचौर अगुणी एवं शाम 5 बजे कुचौर आथूणी में पहुंचेगा।

गोदारा इन 16 गांवो में करेंगे जनसभाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी प्रत्याशी मंगलाराम गोदारा का काफिला गुरूवार को सुबह सबसे पहले गांव सालासर से पहुंचा है एवं यहां से गांव बाना में ट्रेक्टर रैली के साथ उनका स्वागत किया गया है। पूर्व निर्धारण के अनुसार 10 बजे रीड़ी, 10.30 बजे धर्मास, 11 बजे हथाना जोहड़, 11.30 बजे इंदपालसर बड़ा, 12 बजे इंदपालसर सांखलान, 12.30 बजे इंदपालसर राईकान, 1 बजे इंदपालसर हीरावतान, 1.30 बजे इंदपालसर गुसाईंसर, 2 बजे अमृतवासी, 3 बजे बिग्गाबास रामसरा, 3.30 बजे बिग्गा, 4 बजे अभयसिंहपूरा, 5 बजे जैसलसर एवं 6 बजे सातलेरां पहुंचेगा।