Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 फरवरी 2023। रेलवे ओवरब्रिज की मांग को लेकर स्थानीय नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल आज दिल्ली पहुंचा और सांसद व मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। भाजपा नेता विनोदगिरी गुसाईं ने बताया कि दोनों केन्द्रीय मंत्रियों को बीदासर रोड पर रेलवे फाटक की समस्या से जूझ रहें उस ओर के 40 गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं, इस मिलिट्री रोड के नवनिर्माण के बाद यहां बढ़े ट्रैफिक दबाव, लगातार बढ़ती रेल गाड़ियों की संख्या, श्रीगंगानगर से सालासर तक आने जाने वाले वाहनों की परेशानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रतिनिधि मंडल ने दुसारणा मार्ग पर स्वीकृत आरयूबी का शीघ्र निर्माण करवाने की मांग भी उठाई। रेल मंत्री सहित सांसद अर्जुनराम मेघवाल ने ओवर ब्रिज के बारे में सकारात्मक कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है। इस दौरान भाजपा के किशनाराम गोदारा, बृजलाल तावणियां, विक्रमसिंह राजपुरोहित व डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल उपस्थित रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को पत्र देकर ओवर ब्रिज की मांग की भाजपा नेताओं ने।