Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2025। सोमवार को जयपुर में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने प्रदेश में कांग्रेस संगठन के विस्तार के लिए अनेक नेताओं को अलग अलग विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी है। इनमें क्षेत्र के कांग्रेस युवा नेता हरीराम बाना को हनुमानगढ़, आरजीपीआरएस प्रदेश महासचिव विमल भाटी को जमवारामगढ़, रीडी सरपंच प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता हेतराम जाखड़ को सूरतगढ़, पीसीसी महासचिव मूलाराम भादू को सादुलशहर, सूडसर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्रीराम भादू को नावां विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है। डोटासरा ने इन सभी विधानसभा प्रभारियों को जल्द से जल्द अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर खड़ा करने, सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ने, जहां संगठन में पद खाली है वहां भरने के लिए बैठकें लेकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।