Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2021। भाजपा का एजेंडा राष्ट्र विकास का एजेंडा है और भाजपा इस पर सदैव खरी उतरी है। भाजपा राष्ट्रीय विकास, संगठन, चरित्र निर्माण, समाज सेवा, समाज के प्रति अपने दायित्व को लेकर राजनीति के क्षेत्र में कार्य कर रही है। ये विचार देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल के प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए। देहात मडल के प्रथम दिन जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, जिला मंत्री कौशल शर्मा, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा ने मुख्य वक्ता के रूप में पार्टी के बारे में अनेक विषयों पर विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं से चर्चा की। यहां जिला उपाध्यक्ष बजरंगलाल सारस्वत, जिलामंत्री रामनिवास महिया, अगरसिंह पड़िहार, मण्डल अध्यक्ष जगदीश स्वामी, मोहन नाथ सिद्ध, उत्तमनाथ, नत्थू सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, प्रतिनिधि, कार्यकर्ता मौजूद रहे। यहां आज पहले दिन कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगदीश पारीक ने किया।
बापेऊ मंडल के शिविर का समापन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा के सिंधु में बापेउ मंडल की दूसरे दिन का प्रशिक्षण शिविर का समापन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दिन भर आयोजित अलग अलग सत्र में कार्यकर्ताओं कों पार्टी झंडे के नीचे एकजुट होने की बात वक्ताओं ने कही। यहां शिविर में पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री मदन दास स्वामी, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, प्रशिक्षण शिविर के जिला संयोजक भवरलाल जांगिड़ आदि ने मुख्य वक्ताओं के रूप में पार्टी के द्वारा दिए गए विषयो पर विस्तार से चर्चा की। बापेऊ मण्डल अध्यक्ष गिरधारीलाल गोदारा, प्रधान प्रतिनिधि आत्माराम तर्ड, नोखा देहात मण्डल अध्यक्ष रामकरण जाखड़िया सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रतिनिधि मौजूद रहे। यहां कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा अध्यक्ष भवानी प्रकाश ने किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ मंडल के प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन भारत माता के पूजन से किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ देहात मंडल का प्रशिक्षण शिविर का आज उद्घाटन किया गया।