Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2025। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल शुक्रवार देर रात श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। यहां आरएलपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत किया। बेनीवाल ने संगठन को मजबूत करने व संघर्ष में आगे रहने की सीख कार्यकर्ताओं को दी। कार्यकर्ताओं ने फुलमाला व साफा पहना कर बेनीवाल जिंदाबाद के नारे लगाए। इस दौरान आरएलपी जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, डॉक्टर विवेक माचरा, विधानसभा प्रत्याशी, शहर अध्यक्ष जावेद कख्यामखानी, तहसील अध्यक्ष मनोज जाखड़ ने अभिनदंन किया। इस दौरान कार्यकर्ता गौरव नैण, मनोज माली, नानू पोकरना, सदाम ख्यामखानी, जावेद बहलीम, जीतेन्द्र सिंधी, हारून भाटी, मुन्ना राईन, राजेंद्र स्वामी, राजाराम गोदारा, अहमद काजी, रामावतार सिद्ध, रामदयाल सैनी, इमरान छिंपा, साहिल भाटी, रमाकांत वाल्मीकि, कादर राईन, नेमीचंद सोनी, मुकेश जाट, नोरतन दुसाद, मुकेश जाखड़ सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल शुक्रवार देर रात पहुंचे श्रीडूंगरगढ़।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं अपने नेता का स्वागत किया।