Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 मई 2026। गंगा दशहरे से विश्व पर्यावरण दिवस तक याने के 25 मई से 5 जून तक प्रदेश भर में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान का आयोजन किया जारहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में शासन-प्रशासन इस अभियान के तहत गांव गांव पहुंच रहे है एवं भविष्य की दुहाई देते हुए पांरपरिक जल स्त्रोतों को संभालने के साथ उनके सरंक्षण की अपील कर रहे है। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में इस अभियान का कार्यक्रम शुक्रवार को गांव आडसर में आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि रूप में इस अभियान के संभाग प्रभारी एवं विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, विधायक ताराचंद सारस्वत, अभियान के बीकानेर देहात जिला समन्वयक एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, महामंत्री दिलिप सिंह राजपुरोहित आदि ने संबोधन देते हुए जल संरक्षण का महत्व बताया व जल का अपव्यय रोकने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान जोहड़ पायतनों को अतिक्रमणों से मुक्त रखने की अपील भी की गई एवं महावीर चारण, जिला कार्यसमिति सदस्य शिव तावणियां, नवरतन राजपुरोहित, रतनसिंह राठौड़, महेश राजोतिया, मूलचंद इंदौरिया, जगदीश गुर्जर, सहित कई भाजपाई मौजूद रहे। पंचायत समिति विकास अधिकारी मनोज धायल, तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा, सीबीईओ सरोज पुनियां आदि भी अतिथि रूप में मौजूद रहे एवं सरपंच प्रतिनिधि शिवरतन शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी संजीव बुडानिया ने सभी अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे एवं कार्यक्रम के बाद गांव के बीच में बरसाती पानी एकत्रीकरण डिग्गी की सफाई शुरू करवाते हुए श्रमदान भी किया गया एवं स्कूल में भी पेयजल संरक्षण संबधी चर्चा की गई।