Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2023-11-24 at 21.57.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 नवम्बर 2023। विधानसभा चुनाव के लिए कल सुबह मतदान शुरू हो जाएगा एवं इससे पहले के अंतिम दिन प्रचार बंद रहा व सभी नेता व्यक्तिगत सम्पर्कों में व्यस्त रहे। बिना किसी भीड़ के केवल अपने निजी लोगों के साथ नेताओं ने, सर्मथकों ने व्यक्तिगत प्रचार कर वोट मांगें। वहीं दूसरी और एक खबर सोशल मीडिया से भी आ रही है। यहां निर्दलीय प्रत्याशी के साथ खड़े तीन बार क्षेत्र के पूर्व विधायक रह चुके नेताजी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खुब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नाई ने अपने खिलाफ फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है एवं श्रीडूंगरगढ़ के चुनावों में तीनो ही पार्टियों के हारने की बात कही है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह से सोशल मीडिया में पूर्व विधायक का एक ओडियो भी आया हुआ है। जिसका खंडन पूर्व विधायक ने शुक्रवार को दो बार वीडियो जारी कर किया है। पूर्व विधायक ने इसे विरोधियों की चाल बताते हुए अपने सर्मथको से इस ओडियो के चक्कर में नहीं आने की बात भी वीडियो में कही है।