Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260929-WA0009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। सोमवार देर रात करीब 10.30 बजे स्टेट हाइवे 6ए पर धर्मास गांव के पास सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें पीछे से आ रहे भाजपा नेताओं ने संभालते हुए हॉस्पिटल भेजा। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका उपाध्यक्ष नेता विनोद गिरी गुंसाई ने बताया कि वे सभी गांव इंदपालसर में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह में शामिल होकर श्रीडूंगरगढ़ लौट रहे थे। धर्मास के पास एक टेंट जीप सामने से आ रहे ट्रक की तेज लाइट के कारण अनियंत्रित होकर अपने आगे आई गाय से टकरा गई। घटना में जीप सवार 3 जने घायल हो गए। दुर्घटना देख तुरन्त मौके पर रुके एंव घायलों को संभाला। मौके पर गुंसाई के साथ मौजूद रहे पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, भवानी तावनियाँ, चांद रतन घोटिया आदि भाजपा नेताओं ने घायलों को एक पिकअप में डाल कर श्रीडूंगरगढ़ भेजा व एम्बुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर एपीजे अब्दुल कलाम सोसायटी की एम्बुलेंस मौके के लिए रवाना हुई व बाना के पास घायलों को पिकअप में से अपनी एम्बुलेंस में शिफ्ट किया। यहां से एम्बुलेंस श्रीडूंगरगढ़ की और आने लगी तो रेलवे फाटक बंद मिला। इस पर घायलों की गम्भीर स्थिति देखते हुए आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलेंस को कॉल कर दूसरी एम्बुलेंस बुलाई गई व रेलवे क्रॉसिंग को पैदल पार करवा कर दूसरी एम्बुलेंस में घायलों को शिफ्ट किया गया व हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां पर अधिक चोटें होने के कारण गांव रिड़ी निवासी 20 वर्षीय रणजीत पुत्र हनुमानराम, 30 वर्षीय मनोज पुत्र भंवरनाथ व इंदपालसर निवासी सुरेंद्र पुत्र विक्रम को बीकानेर रेफर किया गया।

वहीं कछुआ गति से चल रहा ओवर ब्रिज का कार्य भी भारी परेशानी का सबब बन गया है। रात एम्बुलेंस को जाने के दौरान व वहां से लौट कर आने के दौरान भी फाटक बंद मिलने से खासी परेशानी हुई। आते व जाते हुए दोनों समय ही फाटक बंद मिला जिससे घायलों को लेकर आने के दौरान हुई देरी पर नाराजगी भी जताई गई।