Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2025। देर रात नेशनल हाइवे पर गांव सेरूणा के निकट एक कार सांड से टकरा कर पलट गई। सांड की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार तिलक नगर बीकानेर निवासी पांच युवक मामूली चोटिल हुए। सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल पूर्णमल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पांचों युवकों को पीबीएम अस्पताल भेजा। पांचो युवक सालासर बाबा के दर्शन कर बीकानेर लौट रहें थे। लखासर टोल की क्रेन ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी व मृत सांड को रास्ते से हटवा कर रास्ता क्लीयर करवाया। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार की हालत देखकर लोगों ने बाल बाल बचे पांचो युवकों के लिए राहत जताई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार हुई बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, बाल बाल बचे पांच युवक।