Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2024। अलसुबह सरदारशहर रोड पर कांकड़ भैरव मंदिर के निकट दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक युवती व एक महिला ने मौके पर ही अपनी जान गवां दी। मंगलवार का दिन अमंगल साबित हुआ और कस्बे सहित गांव बिग्गा में माहौल गमगीन हो गया। परिवार में ही अन्नत चतुदर्शी का उद्यापन होने के कारण दो देवरानी, जेठानी के साथ एक नानदी अलसुबह करीब तीन बजे अपने ईष्ट देव तोलियासर भैरव बाबा के दर्शन करने रवाना हो गई। तेज गति एक कार ने सड़क किनारे पैदल चल रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक महिला को कार ने कई दूर तक घसीटा, उसका पैर शरीर से अलग हो गया। दुर्घटना में 34 वर्षीय राखी पत्नी आंनद सारस्वत व 20 वर्षीय खुशी पुत्री नथमल तावणियां (बिग्गा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं इसी परिवार की एक अन्य महिला माया पत्नी घनश्याम सारस्वत को घायलावस्था में पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। राहत की सूचना ये है कि चिकित्सकों ने माया को खतरे से बाहर बताया है। परिवार में कोहराम मचा है और हर कोई गमगीन माहौल में परिजनों को सांत्वना दे रहा है।
काल का क्रुर प्रहार बिलखती रह गई दो मासूम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंगलवार को अलसुबह दर्दनाक हादसे से हर किसी को झकझोर दिया। आए दिन हो रही सड़क पर मौतों से उजड़ने वाले घरों के बारे में संवेदनाएं जागृत हुई और पड़ोसी व रिश्तेदारों ने नम आंखो से परिजनों को सांत्वनाएं दी। मृतका राखी के 6 वर्षीय दो जुड़वा बेटियां है। जिन्हें वह नींद में सोते हुए ही सुबह छोड़ कर पदयात्रा पर निकली थी। तीनों ने सोचा जल्दी से दर्शन कर लौट आएगी और आकर बच्चों को चाय दूध देगी। बालिकाओं की नींद खुली तो उनका ममता का संसार उजड़ चुका था। काल के क्रुर प्रहार से दो मासूम माँ के आंचल से दूर होकर बिलखती रह गई है।
अंतिम सेल्फी, राखी के कंधो पर थी परिवार की जिम्मेदारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मृतका राखी के ससुर जगदीश सारस्वत व घायल माया के ससुर ओमप्रकाश सारस्वत रिश्ते में सगे भाई है। राखी जेठानी थी व माया देवरानी और जगदीश की दोहिती 20 वर्षीय खुशी भी दोनों मामियों के साथ बाबा के दर्शन करने श्रीडूंगरगढ़ से रवाना हुई थी। अलसुबह तीनों ने एक सेल्फी लेकर स्टेट्स पर लगाई और जय भैरव नाथ भी लिखा। उनकी ये सेल्फी अंतिम सेल्फी साबित हुई। राखी श्रीडूंगरगढ़ में ही ओझा परिवार की बेटी थी। बिग्गा निवासी खुशी व राखी की मौत से अनेक परिवारों में मातम छा गया है। वहीं मृतका खुशी जहां पढ़ाई कर रही थी वहीं राखी के ससुर राखी के पास ही रहते थे और आज मासूम पोतियों के देखकर कर बुजुर्ग बार बार बिलख उठते है। घर में सास नहीं होने के कारण ससुर व अपने परिवार की जिम्मेदारी राखी के कंधो पर ही थी। दोनों की अकाल मौत से अनेक जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुए है। वहीं दूसरी और खुशी के माता पिता वापी रहते है और वह यहां नाना के घर ही रहती थी। उसके माता पिता के पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा जाएगा।
कार के मालिक को बुलाया, पुलिस कार्रवाई में जुटी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कार घोर लापरवाही व तेज गति से चलाई जा रही थी। कार में तीन जने सवार थे। वहीं सीआई इंद्रकुमार व हैड कांस्टेबल भगवानाराम टीम सहित मौके पर पहुंचे। थानाधिकारी इंद्रकुमार ने बताया कि कार जब्त कर ली गई है और कार के मालिक को हनुमानगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ बुलाया गया है व पूरी जांच के साथ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में राखी व खुशी (ब्लैक एंड व्हाइट) की हुई दर्दनाक मौत, वहीं माया (रंगीन फोटो) हुई घायल, माया को पीबीएम से भेजा घर। ये अलसुबह तीन बजे माया ने स्वयं सेल्फी ली, और जय भैरव बाबा लिखकर अपने स्टेट्स पर भी लगाई, परंतु ये उनकी अंतिम सेल्फी साबित हुई। क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में आए दिन जिदंगियां ऐसे ही रंगहीन होती जा रही है। मंगलवार सुबह ये फोटो रंगो से भरी थी और चंद पलों में दो जिदंगी बेरंग हो गई।