Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20240320-WA0025
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। सुबह की पहली खबर हाइवे पर हादसे में एक जने कि मौत हो जाने की आई है। बीती करीब 2 बजे रामसरा फांटे के पास हाइवे पर बीकानेर से सीकर जा रही एक कार व सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। कार में एक ही जना सवार था और बीकानेर के रानीसर रोड निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र सिंह पुत्र बच्चन सिंह की मौत हो गयी। लखासर टोल प्लाजा से क्रेन, एम्बुलेंस व पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।