Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specils
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2025। गांव धीरदेसर चोटियान के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की हत्या के मामले में आज बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और पुलिस से हत्या कांड में शामिल सह आरोपियों को नहीं छोड़ने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव में अपराधों पर चिंता जताई और थानाधिकारी को एक लिखित पत्र सौंपते हुए मुख्य आरोपी के अतिरिक्त अन्य षड्यंत्र में शामिल आरोपियों को भी रिहा नहीं करने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि षड्यंत्रकारियों ने हत्यारे को कुल्हाड़ी उपलब्ध करवाई, हत्या से पूर्व उसी रात षड्यंत्रकारी भी हत्यारे सहित मृतक के साथ गाली गलौच कर रहें थे। ग्रामीणों ने कहा कि आरोपी गांव के नामचीन अपराधी है और आए दिन छोटी बड़ी अपराध की घटनाएं करते है, जिसका पूरा गांव गवाह है। ग्रामीणों ने बताया कि हत्या से पूर्व आरोपियों ने हनुमानाराम को भी जान से मारने की धमकी दी, मृतक मेघराज का रूपयों से भरा बैग गायब मिला, हत्यारा आदतन चोर है, परंतु पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने इन अपराधियों को छोड़ देने से गांव में चोरी, मारपीट व महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार के अपराध होने की आशंका जताई। ग्रामीणों ने कहा कि वे गांव में नशामुक्ति के लिए पूरजोर प्रयास कर रहें है। ग्रामीण 402 दिनों से अवैध शराब बिक्री के खिलाफ धरना देकर बैठे है। परंतु उनकी सुनवाई नहीं की जा रही है। इस मुलाकात के दौरान सरपंच रामचंद्र चोटिया, पूर्व सरपंच बजऱंग लाल चोटिया, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि तिलोकाराम, पूर्व सरपंच प्रतिनिधि नारायणराम कमलिया, एडवोकेट श्यामसुंदर आर्य, तेजाराम बारोटिया, गजानंद शर्मा, एडवोकेट गोपीराम जान्दू, सेराराम चोटिया, भंवरलाल चोटिया, राहुल बारोटिया, तेजाराम बारोटिया, ताजाराम बारोटिया, त्रिलोकाराम चोटिया, मोटाराम चोटिया, गोपीराम चोटिया, सीताराम चोटिया, मोहन चोटिया, केशराराम चोटिया, मूलाराम चोटिया, भैराराम चोटिया, लक्षमण सिंह राजपूत, मोहनराम नाई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें।