Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000_
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2025। देव जसनाथी महाराज के 544वें अवतार दिवस के अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पीड़ित मानवता के हितार्थ रक्तदान करेंगे। सिद्ध युवा महासभा संस्था बीकानेर के बैनर तले हो रहें इस आयोजन में शिविर सहयोगी पापासनी, रायपुर के डूंगरनाथ सौऊ व बगसेऊ के गुमाननाथ गोदारा होंगे। संस्था के अध्यक्ष मुन्नानाथ सिद्ध ने बताया कि कार्तिक शुक्ल एकादशी को सिद्ध समाज के आराध्य देव जसनाथजी महाराज का अवतार दिवस आता है, इसी दिन कल श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाइवे पर स्थित सिद्ध धर्मशाला में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में संस्था के युवा अपनी सेवाएं देंगे व बड़ी संख्या में रक्तवीर रक्तदान करेंगे। मंत्री विनोद सिद्ध व कोषाध्यक्ष पवन सिद्ध ने बताया कि आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई व प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। संस्था सदस्यों व दानदाताओं ने जसनाथजी के अनुयायियों सहित सभी समाजों के रक्तवीरों से शिविर में पहुंच कर पीड़ित मानवता के लिए रक्तदान करने की अपील की है।