Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 23 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने पालिका चुनाव से पहले बड़ी कार्यवाही करते हुए नकदी के साथ 2 युवकों को जब्त किया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि पालिका चुनाव को देखते हुए नाकाबंदी की गई थी और इसी दौरान एक स्विफ्ट गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें सवार लोगो के पास 39.50 लाख रुपए मिले। इतनी बड़ी मात्रा में नकदी मिलने पर उनसे पूछताछ की गई तो संतोषजनक जवाब नही दे पाए। इस पर 39.50 लाख रुपये जब्त कर लिए गए हैं। कार में सवार दोनो युवकों से पूछताछ की जा रही है।