Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 जुलाई 2025। क्षेत्र में अंग्रेजी स्पोकन, ग्रामर, वोकैबलरी बिल्ड करने के लिए विशेष रूप से पहचाने जाने वाले संस्थान लैंग्वेज ट्री इंग्लिश एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षा की अंग्रेजी के कोर्स भी करवाए जाएंगे। गुरू पूर्णिमा पर इस नवाचार व नए कोर्स के संचालन की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। संस्थान के संचालक राज सर ने बताया कि एकेडमी में विशेष रूप से रीट लेवल फर्स्ट व लेवल सैंकड की तैयारी के लिए एक नया अंग्रेजी कोर्स का बैच शुरू किया जा रहा है। जिसमें रीट सेलेबस का टॉपिक वाइज पूरा अध्ययन किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि इसमें प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को पूरा सेलेबस व उससे जुड़े टेस्ट पेपर करवाए जाएंगे जिससे उनकी तैयारी मजबूत हो सकें। इसी के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए विभिन्न क्रेश कोर्स व व्यक्तित्व विकास के कोर्स भी करवाए जा रहें है। इच्छुक छात्र छात्रा एकेडमी में संपर्क कर इन कोर्स में शामिल हो सकते है। निदेशक ने बताया कि एकेडमी में बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक के अंग्रेज़ी कोर्स संचालित किए जा रहें है, जिनमें स्पोकन इंग्लिश, ग्रामर, और वोकैबलरी बिल्डिंग पर विशेष ध्यान दिया जाता है। वहीं 15 जुलाई से एक नया व स्पेशल बैच शुरू हो रहा है, जिसमें कक्षा 6 से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्तर के कोर्स उपलब्ध करवाए जाएंगे। राज सर ने बताया कि एकेडमी की विशेषता है कि यहां हर एक छात्र पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है। जिससे बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ता है और भाषा में सुधार आता है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कक्षा में एक एक बच्चे पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दिया जाता है, जिससे उनमे भाषात्मक सुधार के साथ आत्मविश्वास बढ़ सकें।