Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अप्रेल 2023। क्षेत्र में जमीनों के विवाद के मामले लगातार बढ़ रहें है और लोग थाने पहुंच कर मामले दर्ज करवा रहें है। गांव तोलियासर में एक पक्ष ने 14 के खिलाफ व दूसरे पक्ष ने तीन जनों के खिलाफ आरोप लगाते हुए परस्पर मुकदमे दर्ज करवाए है। गांव तोलियासर के 66 वर्षीय कन्हैयालाल पुत्र कुम्भाराम राजपुरोहित ने इसी गांव के मोहनराम पुत्र पन्नाराम, दुर्गाराम पुत्र सुरजाराम, दीपक व दिनेश पुत्र जैसाराम, सेठिया व रवि पुत्र दुर्गाराम, गणेश व राकेश पुत्र मोहनराम, कालूराम, गणेशाराम, मूलाराम व कन्हैयालाल पुत्र गोपालराम तथा मोहनराम की पत्नी व पुत्री जाति प्रजापत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपगणों ने 23 मार्च की रात 2 बजे उसके भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास किया व धमकियां दी। वहीं मोहनराम ने कन्हैयालाल व उसकी पत्नी भगवती तथा पुत्र भैंरूसिंह के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 24 मार्च से 2 अप्रेल के बीच आरोपी उसके भूखंड पर कब्जा करने का प्रयास कर रहें है और पट्टियां चोरी कर ली व धमकाया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम के सुपुर्द कर दी है।