Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2024। बीकानेर जिले के सभी थानों से क्राइम फाइल में पढें जिले भर की सभी खबरें एकसाथ और रहें सतर्क व सावधान।

पढें मारपीट के दर्ज हुए मामले:-
दोस्तों के साथ मिलकर पीटा युवक को, पिता पहुंचा थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मुक्ताप्रसाद नगर थाने में बंगलानगर निवासी सुखराम जाट ने भागीरथ भादू के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसके पुत्र के साथ सोमवार शाम करीब 5.30 बजे मारपीट कर उसे चोटिल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई राधेश्याम को दी गई है।
पब्लिक पार्क के पास की युवक से मारपीट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सदर थाने में मुरली व्यास कॉलोनी निवासी केशव कल्ला ने पुलिस को बताया कि सोवार को रात 9 बजे पब्लिक पार्क के पास तीन चार अज्ञात लोगों ने गाली गलौच करते हुए उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई वेदपाल को दी है।
युवक को मारी टक्कर, हुई मौत, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जसरासर थाने में मेऊसर निवासी करणीसिंह राजपूत ने उडसर निवासी वाहन चालक ओमप्रकाश विश्नोई के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को उसका भतीजा कमलसिंह रोड के किनारे खड़ा था। तभी वहां लापरवाही व तेज गति से गाड़ी चलाकर ओमप्रकाश ने उसे टक्कर मार दी। ईलाज के दौरान कमलसिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भंवरलाल को दी है।
जमीन विवाद में दर्ज मामले:-
रूपए लेकर ना जमीन नाम करवाई ना रूपए लौटाए, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जमीनों की कीमते बढ़ने के साथ ही जमीनों के विवाद पूरे जिले में ही लगातार बढ़ रहें है। महाजन थाना क्षेत्र में नहराणा सिरसा निवासी रमेश जाट ने तेजपाल जाट निवासी रूपाना सिरसा के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी से उसने जमीन की कीमत के रूपए दे दिए व लिखा पढ़ी भी हो गई। परंतु आरोपी ना तो जमीन उसके नाम करवा रहा है ना ही उसकी ली हुई रकम लौटा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह को दी है।
घर पर किया अवैध कब्जा, मालिक पहुंचा थाने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजुवाला थाना क्षेत्र में वार्ड 16 निवासी हनुमान प्रसाद गौड़ ने इकबाल सिंह व उसके भाई गुरू सेवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके घर पर अवैध कब्जा कर रखा है और षड्यंत्र पूर्वक फर्जी कागज बना रखे है। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई सुरेश कुमार को दी है।
भूमि पर किया कब्जा, महिला सहित चार के खिलाफ मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खाजुवाला थाना क्षेत्र में 3 पीएचएम निवासी तरविंद्र कौर ने सुशीला, चंद्रमोहन, सुनील व ताराचंद के खिलाफ परिवादिया की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जेठाराम को दी है।
खरीदशुदा जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। छतरगढ़ थाने में 06 के डब्ल्यूएसएम निवासी जियाराम पुत्र किशनाराम ने इसी इलाके के रहने वाले चेतनराम, कानाराम, तोलाराम, रूपादेवी, पृथ्वीराज, धापूदेवी, मोनिका, चंद्रकला, दुगली देवी, कृष्णकुमार बावरी व अन्य दो तीन जनों के खिलाफ अपनी खरीद शुदा जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल महेंद्र को दी है।
चोरों ने लगाया चुना:-
घर में घुसकर चोर ले गए गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गजनेर थाना क्षेत्र में वार्ड 12 निवासी केदारराम पुत्र भैराराम जाट ने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट देते हुए पुलिस केा बताया कि 2 सितंबर की रात करीब 9 बजे से 11 बजे के बीच उसके घर में घुसे चोरों ने गहने व नगदी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई विरेन्द्रसिंह को दी है।
चोर ले गए मोटसाइकिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कोटगेट थाने में खाजूवाला निवासी मुजमिल खां ने अज्ञात चोर के खिलाफ 31 जुलाई को रात 11 बजे करीब बैंक ऑफ महाराष्ट्र के सामने से मोटरसाईकिल चोरी कर लेने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच हैड कांस्टेबल मनोज कुमार को दी है।
सोलर प्लांट में चोरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नाल थाने में तिलक नगर बीकानेर निवासी नंदसिंह राठौड़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि सोलर प्लांट, कावनी से अज्ञात चोरों ने 3900 नग ब्रिडेड जैम्पर चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल राकेश कुमार को दी है।
धोखाधड़ी का मामला:-
पिकअप की किश्तें नहीं भरी और की खुर्दबुर्द।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूगल थाना क्षेत्र के चक 660-500 आरडी निवासी याकिर खां पुत्र अतु खां ने शास्त्री नगर निवासी योगेन्द्र कुमार पुत्र भूराराम नाई के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उससे पिकअप गाड़ी खरीदी व समय पर फाईनेंस की किश्तें नहीं भरी और धोखाधड़ी से पिकअप गाड़ी खुर्द बुर्द कर दी। पुलिस ने मामले की जांच एएसआई बाबूलाल को दी है।