Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में मुख्य सप्लाई लाईनें हनुमान धोरा मुख्य बुस्टर से शहर के विभिन्न मोहल्लों में बने जलहौदों, टंकियों एवं छोटे बुस्टरों तक आती है। इन लाईनों का नवीनीकरण करीब तीन साल पहले लाखों रुपए खर्च कर किया गया एवं पुरानी लाईनों के बजाए लोहे के नए पाईप ड़ाले गए। इस दौरान शहर की मुख्य गलियों की सड़कें भी तोड़ी गई एवं जनता खासी परेशान रही। लाखों रुपए खर्च करनें, जनता द्वारा परेशानियां सहने के बाद भी केवल अधिकारियों, कार्मिकों की लापरवाही से इन लाईनों को नहीं जोड़ा गया एवं पुरानी लाईनों से की जा रही सप्लाई में लोग प्यासे रह रहे है। इस आशय की शिकायत कस्बे के सामाजिक कार्यकर्ता तुलसीराम चोरड़िया ने मुख्यमंत्री से की एवं मुख्यंमत्री कार्यालय द्वारा इस संबध में जलदाय विभाग के मुख्य अभियंता को निर्देश जारी कर नियमानुसार कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। चोरड़िया ने बताया कि पुरानी जर्जर लाईनों के कारण आमजन को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है एवं नई लोहे की लाईनें ड़ालने के बाद भी केवल जोड़ने की लापरवाही के कारण जनता को परेशान रखने के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।