Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 जनवरी 2022। पैसे लेकर विदेश भेजने के नाम पर कबूतरबाजी करने और पैसे हड़प जाने का मामला श्रीडूंगरगढ़ में सामने आया है। आरोपी चौमू का निवासी हैं और कस्बे के बिग्गाबास निवासी युवक उसका शिकार बना है। पीड़ित बाबूलाल रेगर ने आरोपी सांवरमल रेगर के खिलाफ दर्ज करवाए मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी ने विदेश भेजने के नाम पर उससे मस्कट भेजने के नाम पर 1 लाख 60 हजार रुपये ले लिए ओर से उसे विदेश भेज भी दिया। लेकिन वहां जाकर पता चला कि वहाँ कोई कंपनी नही है और एक ठेकेदार ने काम दिलाने के एवज में 1 लाख रुपये ओर मांगे। इस पर उसने रुपये सांवरमल को दे देने की जानकारी दी। लेकिन ठेकेदार ने उसे वेतन के लिए मना कर दिया और केवल रहने-खाने के एवज में काम करवाया। करीब 24 दिन वहां रहने के बाद पीड़ित की तबियत बिगड़ गई और वापसी के लिए उसे सांवरमल को फोन किये। लेकिन आरोपी ने फोन नही उठाये और उसके परिजनों ने 24 हजार रुपये भेज कर उसे भारत बुलाया। यहां आकर उसने आरोपी को उलाहना दिया और पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने लैस वापस देने से मुकरते हुए पासपोर्ट और कुछ रुपये ओर देने की मांग की व दूसरे देश भेज देने की बात कही। इस पर पीड़ित ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है और मामले की जांच एएसआई पूर्णमल करेंगे।